Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाए वन विभाग : महाराज
  • पौड़ी

गुलदार प्रभावित गांवों में गश्त बढ़ाए वन विभाग : महाराज

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पर्यटन मंत्री एवं सतपाल महाराज ने बुधवार को गुलदार प्रभावित क्षेत्र बगड़ीगाड़ का दौरा किया। इस दौरान वन विभाग के साथ अन्य अफसरों से गुलदार की सक्रियता और हमलों से निजात दिलाए जाने पर विस्तार से चर्चा की। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने वन विभाग को सख्त निर्देश दिए कि गुलदार प्रभावित गांवों में मैन पॉवर बढ़ाई जाए साथ ही ट्रैंक्यूलाइज गनों को और लाया जाए। एसडीएम रेखा आर्य को निर्देश दिए है कि विभिन्न रूटों पर चलने वाली जीएमओयूलि. की बसों से बच्चों आवाजाही हो सके इसको लेकर कंपनी से बात करे ताकि बच्चे सुरक्षित घर से स्कूल और स्कूल से घर जा सकें। महाराज ने कहा कि शिकायत यह कि रूटों पर चलने वाली बसें अधिकतर बच्चों को नहीं बिठा रही है। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री शिक्षा विभाग के अफसरों से कहा कि भले ही सुबह आधा घंटे स्कूल को पहले खोल दे लेकिन शाम को आधा घंटे पहले यानी करीब 3 बजे तक बंद कर दे ताकि बच्चे समय से अपने घरों को जा सके। इसके साथ ही बगड़ीगाड़ पहुंचे महाराज ने रानी देवी के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। महाराज ने कहा कि यहां विधायक निधि से 5 सोलर लाइटें बगड़ीगाड़ में दी गई है। गुलदार प्रभावित गांवों के ग्राम प्रधानों से भी पंचायतीराज मंत्री महाराज ने कहा कि पंचायतों में जो 40 फीसदी अनटाइटल फंड हैउसका उपयोग झांडियों के कटान के लिए किया जाए। मौके पर स्थानीय लोगों ने शादी समारोह में सुरक्षा दिए जाने की भी मांग रखी, जिस पर महाराज ने वन विभाग को शादी के दिनों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था दिए जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के पश्चात कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने बाघ के हमले में मारी गई विकासखंड पोखडा, बगड़ीगाड निवासी रानी देवी पत्नी रमेशचंद्र के परिजनों से मुलाकात कर मृतक के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घुड़दौड़ी संस्थान के अध्यापक फुलारा को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
Next: राशिफल 20 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.