Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए पिंजरे
  • देहरादून

गुलदार पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाए पिंजरे

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश।  आईडीपीएल से सटे मीरानगर में गुलदार को पकड़ने के लिए शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने फिर से डेरा डाला। सबसे पहले सुबह ड्रोन कैमरे की मदद से गेंहू के खेत में गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की गई, लेकिन गुलदार ड्रोन की नजर में नहीं आया। वन विभाग की टीम ने चार स्थानों पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए हैं।

मीरानगर की गली नंबर 14 में बीते गुरुवार की सुबह गुलदार दिखा। इसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। गुलदार के दिखने की सूचना मिलने पर ऋषिकेश वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच गुलदार को पकड़ने के प्रयास में जुटे वनक्षेत्राधिकारी नेगी पर भी गुलदार ने हमलाकर घायल कर दिया। शुक्रवार सुबह 10 बजे फिर से वन विभाग की टीम मीरानगर पहुंची। वन विभाग के पशु चिकित्साधिकारी डा. राकेश नौटियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने गेंहू के खेत के ऊपर ड्रोन उड़ाया। करीब एक घंटे से अधिक ड्रोन हवा में रहा। लेकिन गुलदार कैमरे में नहीं दिखा। इसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद वन विभाग ने टीम ने गुलदार पकड़ने के लिए चार स्थानों पर पिंजरे लगाए गए हैं। देर शाम तक गुलदार पकड़ में नहीं आया पाया। वन विभाग के कर्मचारियों ने खेत जाकर भी काबिंग की। टीम में एसडीओ लाखन सिंह नेगी, कमल सिंह राजपूत, एसडी कंडवाल, सुनील आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक मालिकों की परेशानियों को लेकर परिवहन मंत्री को ‘मां नंदा ट्रक ओनर्स यूनियन’ ने दिया ज्ञापन
Next: जमीन दिखाने के बहाने इंस्टीट्यूट निदेशक से ठगे 24 लाख

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.