Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुलदार ने बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग पर किया हमला, घायल
  • पिथौरागढ़

गुलदार ने बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग पर किया हमला, घायल

RNS INDIA NEWS 17/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  गांव कोठेरा में दिन के समय घर के ही पास जंगल में बकरी चरा रहे एक बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के हल्ला करने पर गुलदार ने बुजुर्ग को तो छोड़ दिया, लेकिन उनकी बकरी उठाकर ले गया। शनिवार को कोठेरा निवासी 71 वर्षीय डिगर सिंह मेहता घर से कुछ दूर पनायी मोड़ के सड़क मार्ग से लगे जंगल में बकरी चराने गए। वहां पर अचानक गुलजार ने एक बकरी पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए जैसे ही डिगर सिंह वहां पहुंचे तो गुलदार ने उन पर भी हमला कर दिया। पास में मौजूद दानी राम आदि अन्य लोगों के हल्ला करने पर गुलदार उन्हें तो छोड़कर भाग गया, लेकिन उनकी बकरी साथ में ले गा। घायल के पुत्र ठाकुर सिंह ने 108 को प्रकरण की जानकारी दी। उन्हें एंबुलेंस से सीएससी लाया गया। यहां डॉ. उमाकांत राज ने उनका उपचार किया। बताया कि उनके हाथ के पंजे में तीन टांके लगे हैं दोनों पैर तथा सिर में गहरे घाव हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को देकर घायल को मुआवजा देने की मांग की है। वन रेंजर चंदा महरा ने बताया घटनास्थल पर वन विभाग की टीम भेज दी गई है। घायल को नियामानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उक्त घटना के बाद कोठेरा, भंडारीगांव समेत आस-पास के ग्रामीण दहशत में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान की दीवार गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत
Next: रोडवेज डिपो का एआरएम नौ हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.