Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार की दहशत, वन विभाग से लगाई मदद की गुहार
  • पौड़ी

गुलदार की दहशत, वन विभाग से लगाई मदद की गुहार

RNS INDIA NEWS 04/09/2022
rns featured image new

पौड़ी। पौड़ी के कोट ब्लाक के देवार, बुरांशी, कांडई, कांडा, गणियागांव, ओड्डा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की धमक देखने को मिल रही है । आए दिन ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार दिनदहाड़े ही मवशियों को निशाना बना रहा है। गुलदार के आतंक से ग्रामीण इस कदर खौफजदा हैं कि बच्चों को स्कूल छोड़ने तथा लेने के लिए तक समूह बनाकर जा रहे हैं। वहीं शाम ढलने से पहले ही ग्रामीणों को घर में कैद होना पड़ रहा है। साथ ही खेती व पशुओं के लिए चारापत्ती को लेकर ग्रामीण महिलाएं परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार अपने बच्चों सहित देखी जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण स्रोत तक पानी भरने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यालय पौड़ी पहुंच शनिवार को प्रभागीय वन अधिकारी गढ़वाल वन प्रभाग मुकेश कुमार से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपते हुए डीएफओ से क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार की दहशत को देखते हुए अगर ग्रामीण क्षेत्र में जल्द ही पिंजरे नहीं लगाएंगे तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वहीं गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ मुकेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए क्षेत्र में वन विभाग की टीम द्वारा गश्त लगाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र में गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा। इस मौके पर कोतवाल सिंह, सुरिंदर सिंह, पूनम, दीपक, सुरेश आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2021 को रद्द किए जाने पर जताई नाराजगी
Next: श्याम सुंदर मंदिर में धूमधाम से मनाई राधाष्टमी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.