Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • गुलदार के हमले में एक की मौत
  • उत्तरकाशी

गुलदार के हमले में एक की मौत

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में जंगली जानवरों का आतंक जारी है। जनपद के ब्रह्मखाल इलाके के बदाली गांव में एक व्यक्ति को गुलदार ने अपना निवाला बना डाला। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार बीती रात बदाली गांव निवासी मगनू ब्रह्मखाल बाजार से देर रात को अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उस पर गुलदार ने हमला कर दिया। इसके बाद रविवार को सुबह लोगों को मगनू का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि छह माह से यह गुलदार इलाके में दहशत का पर्याय बना हुआ है। कई बार आने-जाने वाले दुपहिया वाहनों पर गुलदार झपट चुका है। साथ ही कई पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने डीएम से लेकर वन विभाग तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने विभाग से गुलदार को आदमखोर घोषित कर गोली मारने के आदेश जारी करने की मांग की है। फिलहाल गुलदार के आंतक से क्षेत्र के लोगों में दहशत व्याप्त है।

उधर, मगनू के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गुलदार के हमले में मौत की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों का कहना है कि जब तक वन विभाग और प्रशासन गुलदार के आतंक से निजात दिलाने को लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।
ब्रह्मखाल क्षेत्र में गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।    – मयूर दीक्षित, डीएम उत्तरकाशी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घायल युवक की मौत, साथी परिवार संग फरार
Next: केदारनाथ में बिजली आपूर्ति न होना बड़ी लापरवाही

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.