Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घायल युवक की मौत, साथी परिवार संग फरार
  • हरिद्वार

घायल युवक की मौत, साथी परिवार संग फरार

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

रुड़की। 25 वर्षीय युवक की देहरादून स्थित हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने मौत पर अनहोनी की आशंका जताई है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। गांव हरजौली जट्ट निवासी काम वीर ने तहरीर देकर बताया कि बहन की शादी थी। नौ मार्च की शाम को शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान ताऊ के पुत्र अमित कुमार (25) को गांव का एक युवक अपने साथ लेकर गया था। कुछ लोगों ने उन्हें रोका भी था। कहा था कि विदाई के बाद जाने के लिए कहा था। लेकिन अमित और अन्य युवक वहां से बाइक पर चले गए थे। फोन पर सूचना मिली थी कि सड़क दुघर्टना में अमित घायल हो गया है। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंच थे। जहां हरचंदपुर-नसीरपुर के पास सड़क किनारे अमित घायल अवस्था में मिला था। उपचार के लिए अमित को रुड़की के निजी अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने अमित को हायर सेंटर लेकर जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद अमित को देहरादून के एक हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान 11 मार्च की शाम को अमित का निधन हो गया। देहरादून पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अमित के शव को परिजनों ने घर लेकर अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों ने अनुसार अमित को अपने साथ लेकर जो युवक गया था वह परिवार के साथ घर से फरार है। घटना को लेकर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कार्यवाहक प्रभारी रफत अली का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धोखाधड़ी मामले में ब्रांच मैनेजर समेत छह लोगों पर केस
Next: गुलदार के हमले में एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.