Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुलदार के हमले में महिला समेत चार लोग घायल
  • देहरादून

गुलदार के हमले में महिला समेत चार लोग घायल

RNS INDIA NEWS 10/09/2020
Screenshot_20200911-102445_WhatsApp_compress22

गुरुवार सुबह आइडीपीएल टाउनशिप, ऋषिकेश में लवली स्टोर के समीप एक गुलदार (तेंदुए) ने हमला कर एक महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं, दोपहर बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर दिया गया। गुलदार को यहां से देहरादून भेजा गया है।

वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब डेढ़ वर्ष है। आइडीपीएल कॉलोनी के भीतर पिछले तीन महीने से गुलदार की आमद से स्थानीय लोग परेशान थे। आइडीपीएल पुलिस चौकी के पीछे और रामलीला मैदान के आसपास गुलदार को कई बार देखा गया है। वन विभाग को भी कई बार शिकायत की गई है। विभाग की ओर से यहां पर पिंजरा भी लगाया गया है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे लवली स्टोर बाजार के समीप जंगल की ओर से आए एक गुलदार ने यहां महिला मीना असवाल (52 वर्ष) पर हमला कर दिया। महिला के हाथ और गले में हमले से जख्म हो गए हैं। आसपास तीन अन्य लोगों को भी गुलदार ने घायल कर दिया। गुलदार यहां से कॉलोनी के खाली भवनों की ओर जाते देखा गया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने वन कर्मियों को आसपास क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं।

वन क्षेत्राधिकारी एमएस रावत ने बताया कि गुलदार को पकडऩे के लिए लवली स्टोर के पास पिंजरा लगाया गया है। इस संबंध में प्रभागीय वन अधिकारी राजीव अभिमान ने बताया कि गुलदार की मौके पर आमद की सूचना पर विभाग की टीमों के द्वारा इसे पकडऩे के लिए सर्च अभियान चलाया गया। दोपहर करीब एक बजे गुलदार सीआईएसफ लाइन में आवासीय क्वार्टर के भीतर घुस गया। यहां किचन के भीतर वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे बंद कर दिया। गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में बंद कर दिया गया। प्रभागीय वन अधिकारी ने बताया कि गुलदार हिंसक क्यों हुआ इस बात का विशेषज्ञ अध्ययन करेंगे। यह भी जानकारी मिली है कि ऋषिकेश के आईडीपीएल, शिवाजी नगर, आवास विकास, भरत बिहार क्षेत्र में सक्रिय गुलदार परिवार का पकड़ा गया गुलदार एक सदस्य है। आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में पूर्व में गुलदार दो वयस्क, दो शावक की आमद दर्ज की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस का “रोजगार दो या गद्दी छोड़ो” अभियान 12 सितंबर को: धीरेंद्र प्रताप
Next: छोले भटूरे खिलाना कैंटीन संचालक को पड़ गया महंगा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.