Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल चोरी में रैपिडो राइडर गिरफ्तार
  • देहरादून

गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के मोबाइल चोरी में रैपिडो राइडर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के दून में चोरी हुए मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए। चोरी के आरोप में पुलिस ने बिहार निवासी रैपिडो राइडर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिहार के एक व्यक्ति को दोनों मोबाइल बेच दिए थे। मोबाइल बरामद करने के लिए पुलिस बिहार गई और चोरी करने के आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल बीते 26 जनवरी को एक विवाह समारोह में फुटहिल गार्डन, न्यू मसूरी रोड, मालसी, देहरादून आई थीं। शाम 4.45 बजे से 5.15 बजे के बीच विवाह स्थल पर उनके दो आईफोन चोरी हुए। गुजरात हाईकोर्ट अहमदाबाद के रजिस्ट्रार जनरल मूलचंद त्यागी की तहरीर पर 27 जनवरी को राजपुर थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामले राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए। एसओजी टीम भी लगाई गई। इस दौरान एक मोबाइल फोन बिहार के सहरसा जिले के थाना अंचल सिमरी के ग्राम बरसाम में चला। पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां खलील नाम के व्यक्ति के चोरी हुए दोनों फोन बरामद किए गए। पूछताछ में उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह देहरादून में था। इस दौरान घंटाघर पर राह चलते एक व्यक्ति ने उसे उक्त दोनों फोन बेच दिए थे। खलील ने फोन बेचने वाले की फोटो अपने फोन में खींच ली थी। पुलिस को फोटो मिली तो घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से चेहरा मिलान किया गया। इस दौरान एक बाइक सवार से चेहरा मिला। पुलिस ने सोमवार को धोरण इलाके से चोरी के चोरी के आरोपी गोविंद साहू उम्र 31 वर्ष हाल निवासी इंदिराकॉलोनी, चुक्खुवाला, देहरादून मूल निवासी छपरा, बिहार को गिरफ्तार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में प्रतिनिधित्व कम कर रही सरकार: आर्य
Next: राशिफल 11 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.