
बागेश्वर। जीएसटी को लेकर व्यापारियों को विरोध लगातार जारी है। शुक्रवार को पुतला दहन के बाद शनिवार को इस समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास से मिले। उन्हें प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। व्यापारी जिला महामंत्री अनिल कार्की के नेतृत्व में शनिवार को विधायक दास से कत्यूर बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में मिले। उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई। व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी में इतने संशोधन कर दिए हैं, इससे व्यापारी परेशान हो गए हैं। इससेउनका कारोबार भी ठप हो गया है। व्यापारियों के हितों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष हरीश सोनी, कपड़ा व्यावसायी गोविंद साह, भगवत टंगडिय़ा आदि मौजूद थे।


