Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ग्रीष्म प्रवास के बाद राज्यपाल देहरादून रवाना
  • नैनीताल

ग्रीष्म प्रवास के बाद राज्यपाल देहरादून रवाना

RNS INDIA NEWS 20/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) रविवार को ग्रीष्म प्रवास के बाद यहां से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व, राज्यपाल से राजभवन में कुमाऊं मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात की। अधिकारियों ने कुमाऊं मंडल एवं नैनीताल जिले के विकास के बिंदुओं पर चर्चा की। कहा कि नैनीताल में पर्यटकों की संख्या के अनुरूप अवस्थापना सुविधाओं, पार्किंग, रोड कनेक्टिविटी, नैनीझील की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। टूरिज्म को मॉडर्नाइजेशन से जोड़ना होगा। राज्यपाल ने कुमाऊं आयुक्त एवं डीआईजी को विकासात्मक दीर्घकालिक योजनाएं बनाने को कहा। साथ ही डीएम व एसएसपी को तत्काल योजनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। मल्टीलेवल व टनल पार्किंग की संभावनाओं पर विचार करने को कहा। कहा कि नशावृत्ति व बुरी आदतों को रोकने को ठोस कदम उठाएं। नगर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने अन्य स्थानों पर भी इस तरह के कार्यों को बढ़ावा देने को कहा। इस दौरान सचिव राज्यपाल रंजीत सिन्हा, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. निलेश आंनद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूटर में गांजा तस्करी कर रहा एक व्यक्ति तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Next: पूर्व विधायक गहतोड़ी को लड्डुओं से तौला

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • क्वारब स्लाइड जोन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मंडल आयुक्त
  • टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने और ओपीएस बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.