Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रीन बिल्डिंग के काम में ढिलाई पर विधायक ने जताई नाराजगी
  • देहरादून

ग्रीन बिल्डिंग के काम में ढिलाई पर विधायक ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 18/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विधायक राजपुर रोड विधानसभा खजानदास ने शुक्रवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बन रही ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में ढिलाई को लेकर नाराजगी जताई। विधायक खजानदास औचक निरीक्षण करने के लिए ग्रीन बिल्डिंग निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे तो यहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इतने बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य की निगरानी ठीक से नहीं होना गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि अनुबंध के मुताबिक यह काम अक्टूबर 2025 तक पूरा होना है। लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था ने ठीक से नींव तक की खुदाई तक का काम पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों की कार्यशैली ठीक नहीं है। इससे सरकार की छवि धुमिल हो रही है। विधायक ने कहा कि यदि कंपनी समय से काम पूरा करेगी तभी यहां प्रस्तावित कार्यालय शिफ्ट हो पाएंगे और पार्किंग की समस्या हल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योजनाओं की कार्यप्रगति को लेकर समय समय पर अपडेट ले रहे हैं। इस दौरान एजीएम स्मार्ट सीटी गिरीश पुंडीर, अधिशासी अभियंता सीपीडब्लूडी संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
Next: जम्मू-कश्मीर कैबिनेट से राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पारित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.