Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही
  • अल्मोड़ा

नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

RNS INDIA NEWS 18/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याएं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। एसएसपी ने जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। आगामी त्यौहार दीपावली आदि के दृष्टिगत जनमानस मे सुरक्षा भाव को लेकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को भीड़ वाले इलाकों में प्रभावी पैदल गस्त/पिकेट लगाने के निर्देश एसएसपी ने दिए। एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारी, एसओजी को नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही सख्त हिदायत दी कि नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी। बैठक में एसएसपी ने नाबालिगों व महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन, साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेने, जनता के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने फायर स्टेशन अल्मोड़ा, रानीखेत को आगामी त्यौहार के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने व दीपावली त्यौहार पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों तथा पटाखा बाजार क्षेत्र में फायर टेन्डर, अग्निशमन उपकरणों को तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चन्द्र कापड़ी को पुलिस ऑफिसर ऑफ़ द मंथ चुना गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी, कार्मिकों को सम्मानित किया गया। बैठक में सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, निरीक्षक नारायण सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक धनकड़, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, एफएसओ महेश चन्द्र, निरीक्षक जानकी भण्डारी, निरीक्षक यातायात दरबान सिंह मेहता, कंपनी कंमाडर, एसडीआरएफ, पीआरओ प्रमोद पाठक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को अर्पित किए श्रद्धासुमन
Next: ग्रीन बिल्डिंग के काम में ढिलाई पर विधायक ने जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.