
देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अब जल्द ही वाहन उद्योग की शीर्ष कंपनी टोयोटा-क्रिलोस्कर की अत्याधुनिक लैब स्थापित की जाएगी। इसके लिए विश्विद्यालय और टोयोटा- किर्लोस्कर मोटर के बीच एक करार हुआ। टोयोटा टेक्निकल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को नवीनतम हाइब्रिड इंजन के रियल टाइम सिम्युलेटर और कट सेक्शन मशीनों से युक्त लैब में हाइब्रिड वाहनों के इंजनों में अनुप्रयोग होने वाली आधुनिक तकनीकी की बारीकियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के उप-विभागाध्यक्ष डॉ। मनीष कुमार ने बताया कि तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक और ईंधन के हाइब्रिड वाहन उद्योग में ट्रेंड इंजीनियरो और मैकेनिको की डिमांड है। समझौते पर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉ। जे कुमार और टोयोटा किर्लोस्कर कंपनी के महाप्रबंधक सबरी मनोहर आर ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक डॉ। आर गौरी, रजिस्टार कैप्टन हिमांशु धूलिया और टोयोटा किर्लोस्कर के वी सिंगमणि, प्रवीण कुलकर्णी, शशांक तिवारी, समरेश के सिंह आदि उपस्थिति रहे।

