Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीणों ने की लोरली-खिराड़ संपर्क मार्ग शुरू कराने की मांग
  • देहरादून

ग्रामीणों ने की लोरली-खिराड़ संपर्क मार्ग शुरू कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 23/03/2022
rns featured image new

विकासनगर। लोरली-खिराड़ संपर्क मार्ग निर्माण पूरा किये जाने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग चकराता को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि सात साल पहले मार्ग निर्माण को स्वीकृति मिली थी, लेकिन विभाग ने निर्माण कार्य अधूरे में छोड़ दिया है।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2015 में लोरली-खिराड़ मार्ग स्वीकृत हुआ था। वर्ष 2018 में इस मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया संन्न की गई। लेकिन स्वीकृति के 5 वर्ष बीतने के बाद भी मात्र 2 किलोमीटर की कटिंग करा कर विभाग इस मार्ग का निर्माण करवाना भूल गया। ग्रामीणों का कहना है कि कटिंग किये गए हिस्से पर जगह-जगह स्लिप आ गए हैं और खड्ड की ओर सुरक्षा दीवारें नहीं होने के कारण मार्ग किनारों से भी धंस गया है। जिसके चलते इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बताया कि ग्रामीणों को अपने घोड़े खच्चरों को भी अन्य मार्गों से ले जाना पड़ रहा है। मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं होने कारण लोरली, खिराड़, बबेरता, चरानी छानी सहित पांच गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया कि पूर्व में भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग निर्माण पूरा कराने को लेकर मांग की गई। बावजूद इसके मार्ग निर्माण कार्य शुरू करने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में केसर सिंह, जीवन सिंह, भगत सिंह, हुकम सिंह, अतर सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Next: 3 लाख से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.