Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ग्रामीणों ने घरों के नजदीक मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध
  • टिहरी

ग्रामीणों ने घरों के नजदीक मोबाइल टावर लगाने का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

नई टिहरी। ग्राम पंचायत बेरगणी के ग्रामीणों ने घरों के नजदीक मोबाइल टावर लगाने का विरोध करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया और कहा कि उनके मकानों के नजदीक मोबाइल का टावर न लगाया जाए। प्रखंड थौलधार के अंतर्गत बेरगणी के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। जिसमें ग्रामीणों का कहना है कि उनके घरों के एकदम नजदीक एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों के एकदम पास मोबाइल टावर लगाने से उन्हें रेडिएशन का प्रभाव झेलना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि विरोध करने के बावजूद भी कंपनी ने मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जिनके घरों के एकदम पास टावर लगाया जाएगा, उनमें एक बचन सिंह सजवान स्वयं कैंसर से पीडि़त हैं। यदि वहां मोबाइल टावर लग गया तो उन जैसे लोगों को बहुत दिक्कतें होंगी। ग्रामीणों का कहना है कि मोबाइल टावर के दुष्प्रभाव किसी से छिपे नहीं है। घरों के एकदम पास मोबाइल टावर लग जाएंगे तो इससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा इसलिए घरों के नजदीक मोबाइल टावर ना लगाया जाए। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि वे गांव में मोबाइल टावर लगाने के विरोधी नहीं हैं लेकिन बस्ती से कुछ दूर टावर लगाया जाए ताकि लोगों को मोबाइल टावर के दुष्प्रभाव न झेलने पड़े। ज्ञापन देने वालों में मनवीर सिंह सजवान, आनंद सिंह, राकेश, रविंदर सिंह, मकानी राणा, शकुंतला देवी, सोनाली, विनीता, ममता, अनुष्का आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूल में घूमता नजर आया गुलदार
Next: गगास में डूबने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.