Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है गदेरा
  • टिहरी

ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर पार करना पड़ता है गदेरा

RNS INDIA NEWS 24/07/2022
rns featured image new

नई टिहरी। बीते दिनों हुई भारी बारिश से बालगंगा तहसील के मंदर गदेरे में पानी ऊफान है। मांदरा के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर गदेरे को पार कर अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से गदेरे पर पुलिया निर्माण की मांग की है।
बालगंगा तहसील की मान्दरा बासर के लोगों को जान जोखिम में डालकर मंदर गधेरे को पार करना पड़ रहा है। ग्रामीण वर्षों से गदेरे पर पुलिया निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन हर बार ग्रामीणों की मांग को अनसुना कर दिया जाता है। मंदर गदेरे पर पुलिया न बनने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर बरसात में गदेरे को पास करना पड़ता है। मांदरा के पूर्व प्रधान मोहन लाल भट्ट ने बताया कि गधेरे पर पुलिया बनने की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर आज तक किसी ने भी ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने बताया बीते वर्ष भी जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पुलिया निर्माण की मांग की गई थी। वर्तमान प्रधान ओमप्रकाश नौटियाल ने बताया कि मांदरा से कर्णगांव की ओर जाने वाले मुख्य पैदल मार्ग मंदर गदेरे पर पुलिया न होने से ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर उसे आर पार करना पड़ता है। कभी भी ग्रामीणों के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। बताया उक्त पैदल मार्ग पूरी बासर पट्टी को जोड़ता है। मांदरा और कर्णगांव के स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से विद्यालय आते जाते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक तथा प्रशासन से गधेरे पर पैदल पुलिया का निर्माण करने की मांग की है, ताकि लोगों सुरक्षित आवागमन कर सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानकों पर खरा नहीं उतरा दूध व दाल का सैंपल
Next: जैव विविधता के लिए चौड़ी पत्तीदार पौधों का रोपण अतिआवश्यक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.