Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीणों की समस्या सुन, उनके सुझाव लिए
  • देहरादून

ग्रामीणों की समस्या सुन, उनके सुझाव लिए

RNS INDIA NEWS 11/07/2023
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन के क्रियान्वयन विभाग के विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक के थेवा, मालदेवता, सरखेत एवं धारकोट में क्षेत्रीय भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया। ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके सुझाव भी लिए। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से संवाद किया तथा योजनाओं की धरातलीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने का अश्वासन दिया। ग्राम पंचायत सरखेत में कुछ लाभार्थियों द्वारा होम स्टे निर्माण किया गया है जिसके उपरान्त एम०डी०डी०ए० द्वारा उनको नोटिस भी निर्गत किये गये हैं। ग्रामीणों द्वारा उक्त के सम्बन्ध में समाधान हेतु मांग की गई तथा विशेष कार्याधिकारी द्वारा शासन स्तर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने हेतु सुझाव दिया गया तथा ब्लॉक स्तर से भी इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। संवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायत से संबधित कृषि विभाग, राजस्व, ग्राम्य विकास, उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पूर्ति विभाग, जल जीवन मिशन, बाल विकास विद्युत, लोनिवि, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबधित कार्यों एवं प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों की दी। विशेष कार्याधिकारी संजीव कुमार शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की ओर से संचालित सभी योजनाओं की विभिन्न माध्यम से प्रचार प्रसार करें। जिसका लाभ आमजन को मिल सके। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने विकास खण्ड में स्थित पूर्व में आई आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया गया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी रायपुर अर्पणा बहुगुणा, सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान गण, सहायक खण्ड विकास अधिकारी रायपुर मोहन लाल रतूड़ी, पूर्ति निरीक्षक, आदि मोजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई का कार्य जारी
Next: आउटसोर्स भर्ती में दिव्यांगों को चार प्रतिशत आरक्षण की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.