Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रामीण स्वच्छता को नई गति, जिलाधिकारी ने कूड़ा वाहन को दिखाई हरी झंडी
  • अल्मोड़ा

ग्रामीण स्वच्छता को नई गति, जिलाधिकारी ने कूड़ा वाहन को दिखाई हरी झंडी

RNS INDIA NEWS 19/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में ग्रामीण स्वच्छता को सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने एक अहम पहल की है। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से पोषित कूड़ा वाहन अब जिला पंचायत अल्मोड़ा को सौंपा गया है, जिसका संचालन विशेष स्वच्छता दल के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि स्वच्छता सरकार की प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अब केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी ठोस कचरा प्रबंधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है। ऐसे में यह वाहन और विशेष दल स्वच्छ व स्वस्थ अल्मोड़ा की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि पर्यटन स्थलों, राजमार्गों के किनारे और आयोजनों के दौरान उत्पन्न अपशिष्ट के निस्तारण के लिए भी यह सेवा उपयोगी साबित होगी। इसके लिए नागरिक जिला पंचायत कार्यालय में निर्धारित शुल्क जमा कर वाहन सेवा का लाभ ले सकते हैं। अपशिष्ट निस्तारण हेतु जिला पंचायत, अल्मोड़ा से संपर्क करने के लिए दूरभाष नंबर 9456790163 जारी किया गया है। विशेष स्वच्छता दल की मॉनिटरिंग का दायित्व जिला पंचायत के कर अधिकारी एवं कर/राजस्व निरीक्षक को सौंपा गया है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर मुख्य अधिकारी (जिला पंचायत), विशेष स्वच्छता दल के कर्मचारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन कार्य में लगे अनफिट वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद होंगे
Next: योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं : धामी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.