Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटें कार्यकर्ता : कौशिक
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटें कार्यकर्ता : कौशिक

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों बढ़ते कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लिया है इसी के तहत पार्टी के सेवा ही संग़ठन के अभियान को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक मजबूती के साथ चलाने के लिए भाजपा के सभी सातों मोर्चो के साथ वर्चुअल बैठक कर सभी मोर्चों को ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना रोकथाम एवं प्रभावितों की मदद के लिए जुटने को कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश के सातों मोर्चो के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में कोरोना के खिलाफ युद्ध स्तर पर जुटने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति मोर्चा , जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा , महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और सीएमओ के साथ तालमेल बनाकर जहां आवश्यक्ता है वहां पर अपना शत प्रतिशत योगदान दे। उन्होंने कहा कि मास्क वितरण, सैनीटाइजर और जरुरतमन्द लोगों को भोजन वितरण में और तेजी लाई जाए। कौशिक ने कहा कि जरुरतमन्द लोगों के लिए ब्लड का इंतजाम करने के लिए कैंप लगाए जाए और इसके लिए अधिकारियों के सम्पर्क में रहकर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सबको मिलजुलकर कोरोना को हराना है। प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित कन्ट्रोल रूम के साथ तालमेल बनाकर सेवा कार्यों में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम में आने वाली मदद के लिए कॉल का संज्ञान लेकर तालमेल से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन और अस्पतालों में बेड के लिए भी पीडि़तों के साथ हमें खड़ा होना है। कौशिक ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ परोसने का कार्य कर रही है और सेवा भाव से दूर है। उसे जनता के साथ कोरोना के खिलाफ लड़ाई लडऩी चाहिए। संकट काल में नकारात्मक राजनीति ने उसका असली चेहरा सबके सामने उजागर कर दिया है। प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय ने बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षों से जिलों के जिलाध्यक्षों से समन्वय बनाकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर सुदूरवर्ती सभी गाँवों में जहाँ कोरोना का प्रभाव अधिक है वहाँ सभी आवश्यक कार्यों जो संघटन के द्वारा चलाये जा रहे है को गति देने को कहा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री व कोविड कंट्रोल रूम के टीम ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हड़ताल की अवधि का वेतन मिलेगा उपनल कर्मचारियों को
Next: पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में प्रवेश आरंभ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.