Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ग्रामीण को आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी नगदी, मारपीट कर घायल छोड़ फरार
  • हरिद्वार

ग्रामीण को आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने लूटी नगदी, मारपीट कर घायल छोड़ फरार

RNS INDIA NEWS 20/06/2021
rns featured image new

रुडक़ी। चार दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर से पाडली गुर्जर जाने वाले रास्ते पर दो अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ग्रामीण को आतंकित कर उसके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने उसके कब्जे से हजारों रुपए की नगदी तथा उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया तथा मौके से फरार हो गए। पीडि़त ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कॉबिंग की थी, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं लगा था। अब पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तांशीपुर निवासी सतीश कुमार पुत्र रूपचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 जून की दोपहर को उसका पुत्र रजत कुमार बाइक पर सवार होकर पाडली गुर्जर वाले रास्ते से होकर रुडक़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने उसे आतंकित कर रोक लिया तथा उसके साथ मारपीट की गई। रजत द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपितों ने उसको और अधिक मारा पीटा तथा उसकी जेब से दस हजार रुपए की नगदी तथा उसका कीमती मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त द्वारा अपने परिवार को घटना के संबंध में सूचना दी गई सूचना पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस को भी सूचना दी गई थी लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई देवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि दोनों अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पीडि़त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
Next: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडक़ी की वर्चुअल बैठक हुई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.