Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • गोपेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान
  • चमोली

गोपेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से मरीज परेशान

RNS INDIA NEWS 04/04/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  चमोली जिले के जिला चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी है। इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी और पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को अस्पताल में धरना देकर प्रदर्शन किया गया। शासन से शीघ्र व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की गई। जिला चिकित्सालय में कार्यरत दो डाक्टर हाल‌ में गोपेश्वर जिला चिकित्सालय से अपनी सेवा छोड़ चुके हैं। कुछ छोड़ने की तैयारी में हैं। इसके बारे में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को जानकारी दे दी है। जिला चिकित्सालय और आपातकालीन सेवा में डाक्टरों के अभाव से चिकित्सा सेवा बुरी तरह चरमरा गई है। डाक्टरों की कमी और चिकित्सा सुविधा नहीं होने को लेकर शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों, यूथ कांग्रेस, छात्रों और जनप्रतिनिधियों ने इमरजेंसी वार्ड के निकट और जिला चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने शासन तथा चिकित्सा महकमे से तत्काल जिला चिकित्सालय से चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। जिला चिकित्सालय में डाक्टरों की कमी और शेष बचे डाक्टरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से उत्पन्न स्थिति को जानने के लिए जिलाधिकारी डाक्टर संदीप तिवारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर अभिषेक गुप्ता को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपीएस और एनपीएस के विरोध में निकाली बाइक रैली
Next: पुस्तक विक्रेताओं पर कार्रवाई के विरोध में व्यापारी

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.