Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मालरोड के व्यवसायियों ने गोल्फ कार्ट के संचालन के निर्धारण के लिए ज्ञापन दिया
  • देहरादून

मालरोड के व्यवसायियों ने गोल्फ कार्ट के संचालन के निर्धारण के लिए ज्ञापन दिया

RNS INDIA NEWS 17/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   मालरोड कुलड़ी के व्यवसायियों ने नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी से भेंट कर ज्ञापन दिया। मांग की कि गोल्फ कार्ट को मालरोड पर चलाने की अनुमति न दी जाए। इससे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। कुलड़ी बाजार के व्यवसायियों ने कहा कि गोल्फ कार्ट के लिए मालरोड पर कोई जगह निर्धारित नहीं है। रोड कम चौड़ी होने और सीजन के समय अत्यधिक भीड़ होने से जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। वहीं, गोल्फ कार्ट में कोई नबंर प्लेट न होने से दुर्घटना होने पर पहचान पाना कठिन होगा, वहीं माल रोड पर कितनी गोल्फ कार्ट चलेंगी इनकी संख्या निर्धारित की जाए। गोल्फ कार्ट का किराया झूलाघर से कुलड़ी तक अस्सी रूपया है इसे कम किया जाए। वहीं, मांग की गई कि इनके संचालन का समय शाम पांच बजे से रात्रि साढे दस बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाय। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान किया जायेगा, झूलाघर से कुलड़ी तक दो गोल्फ कार्ट चलायी जायेगी वहीं बाकी अंबेडकर चौक से कैमल बैक रोड से रॉक्सी होटल तक जायेगी व सवारियों को कुलड़ी चौकी पर उतार कर रॉक्सी होटल के समीप खड़ी की जायेगी ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके। ज्ञापन देने वालों में धर्मपाल पंवार, सोनू, विवेक जैन, अजय राव, ज्योति, पप्पू, मोहन चौहान सहित अन्य व्यवसायी थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवेन्द्र चमोली को मिला इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड सम्मान
Next: दिल्ली पुलिस में अब योग्यता परीक्षा से होगी एसएचओ की नियुक्ति, पहली बार लागू किया गया नियम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.