Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों में रोष
  • देहरादून

गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों में रोष

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

देहरादून। गोल्डन कार्ड की विसंगतियां दूर नहीं होने से शिक्षक-कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि सरकार ने जिनके लिए योजना बनाई है, उनके सुझावों को इसमें शामिल करना चाहिए। इस बारे में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वास्थ्य प्राधिकरण को पत्र लिखकर प्रदेश के हर अस्पताल को योजना में शामिल करने की मांग की है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि हर कार्मिक को उसके नजदीकी अस्पताल में कम से कम प्राथमिक उपचार मिल जाए, इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश का हर अस्पताल योजना से जुड़ा हो। दूसरा यह कि किसी भी अस्पताल में होने वाला हर इलाज योजना में शामिल हो। वर्तमान में अस्पतालों में होने वाले किसी एक या दो बीमारियों को ही योजना में शामिल किया गया है, जिससे एक मरीज को दो अलग बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कई अस्पताल तो गोल्डन कार्ड की सूची में शामिल होने के बाद भी मरीजों को इलाज नहीं दे रहे। चौहान ने कहा कि योजना की विसंगतियों के चलते बीमार कर्मचारियों को तो परेशानी हो ही रही है। आर्थिक क्षति भी हो रही है।

ऊर्जा कर्मियों की तरह पेयजल कर्मी भी आवश्यक सेवा होने के कारण खुद को कोरोना वारियर का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से कोरोना संक्रमण से मौत होने पर पेयजल कर्मी के परिवार को 10 लाख रुपये देने का आदेश जारी करने की मांग की है।
उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों ने जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेज ऊर्जा निगमों की तरह कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के परिवार को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने की मांग की है। संघ के महामंत्री रमेश बिंजोला ने कहा कि कोरोना काल में पेयजल कर्मचारी व अधिकारी पूरी निष्ठा से ड्यूटी कर रहे हैं, ऐसे में कई कार्मिक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं। संघ कई बार सरकार व शासन को अवगत करा चुका है कि जल संस्थान को आवश्यक सेवा का विभाग मानते हुए उन्हें समस्त सुविधाएं दी जाएं। यदि सरकार पेयजल को आवश्यक सेवा मानती है तो सुविधाएं किस आधार पर नहीं दी जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीएसई दसवीं के छात्र परिणामों से संतुष्ट नहीं तो दे सकते हैं फिर परीक्षा
Next: क्या है ब्लैक फंगस? …….जानें कैसे करें बचाव

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.