Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी के प्रभाव से रुका दिल्ली में केदारनाथ धाम का निर्माण: गोदियाल
  • देहरादून

सीएम धामी के प्रभाव से रुका दिल्ली में केदारनाथ धाम का निर्माण: गोदियाल

RNS INDIA NEWS 26/08/2024
rns featured image new

वही प्रभाव इस्तेमाल कर दिल्ली ट्रस्ट में जमा पैसा बीकेटीसी के खाते में जमा कराया जाए
दिल्ली ट्रस्ट की मंदिर निर्माण वाली भूमि को भी बीकेटीसी के नाम कराया जाए दर्ज

देहरादून(आरएनएस)। दिल्ली बौराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण बंद होने का श्रेय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया। उन्होंने निर्माण बंद होने और ट्रस्ट भंग होने के पीछे सीएम धामी का प्रभाव बताया। सोमवार को मीडिया में जारी एक बयान में गोदियाल ने कहा कि अब इसी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली ट्रस्ट की ओर से जमा कराए गए चंदे की पूरी रकम को भी श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के खाते में जमा कराया जाए।
गोदियाल ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट की ओर से एक पत्र सोशल मीडिया में दिया गया है। इसमें मंदिर निर्माण बंद किए जाने के साथ ही ट्रस्ट को भंग किए जाने की बात की गई है। कहा कि उत्तराखंड के सभी लोग दिल्ली में केदारनाथ के नाम से मंदिर बनने और ट्रस्ट गठन से आहत थे। सभी ने इसका विरोध किया। ऐसे में ये सभी की जीत है।

सरकार से इस मामले में माफी मांगने की मांग की गई थी। हम अब सरकार पर माफी मांगने को दबाव नहीं डालेंगे। क्योंकि सरकार से राज्य की प्रतिष्ठा जुड़ी है। सभी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से मांग की थी कि वे अपने प्रभाव का प्रयोग कर ट्रस्ट को काम रोकने को कहें। केदारनाथ नाम से कोई संस्था पंजीकृत न हो, ऐसी व्यवस्था की मांग की गई थी। सीएम के प्रभाव से अब ऐसा हुआ है। सीएम का प्रभाव ही हमारी ताकत है। प्रभाव का इस्तेमाल करने से ही न सिर्फ काम रुका, बल्कि ट्रस्ट भी भंग हो रहा है।
कहा कि अब इसी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उस पैसे को बीकेटीसी के खाते में जमा कराया जाए, जो चंदे के रूप में दिल्ली ट्रस्ट ने जमा कराए हैं। दिल्ली में जो केदारशीला है, उसे वापस श्रीकेदारनाथ धाम लाकर सम्मान के साथ स्थापित किया जाए। दिल्ली में जिस जमीन पर केदारनाथ मंदिर का निर्माण होना था, उसे भी बीकेटीसी के नाम किया जाए। जब तक ये काम पूरे नहीं होते, तब तक ये मुहिम अधूरी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने सबसे बड़े फूड टूर को झण्डी दिखाकर रवाना किया
Next: दून ग्रामर स्कूल और इंडियन स्कूल जीते

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.