Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गोबर से शुद्ध होगा कारखानों का खतरनाक पानी, आईआईटी धनबाद ने विकसित की तकनीक
  • राष्ट्रीय

गोबर से शुद्ध होगा कारखानों का खतरनाक पानी, आईआईटी धनबाद ने विकसित की तकनीक

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
default featured image

रांची (आरएनएस)। अब गोबर का इस्तेमाल पानी से हानिकारक तत्वों और रसायनों को अलग करने के लिए भी हो सकेगा। धनबाद स्थित आईआईटी-आईएसएम के रिसचर्स की एक टीम ने शोध के बाद इसकी तकनीक विकसित कर ली है। दावा किया गया है कि इसके जरिए फैक्ट्रियों और खदानों से निकलने वाले खतरनाक रसायन वाले अनुपयोगी पानी को शुद्ध कर उपयोग लायक बनाया जा सकेगा। यह रिसर्च आईआईटी-आईएसएम के डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर बृजेश कुमार मिश्र की अगुवाई वाली टीम ने किया है।
टीम में डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के गणेश चंद्र नायक, डॉ. सोनालिका और कई रिसर्च एसोसिएट शामिल हैं। प्रो. मिश्र ने बताया कि टीम ने लगातार तीन वर्षों के रिसर्च के बाद गोबर के जरिए एक ऐसा ऑब्जर्वेंट विकसित किया है, जिसकी मदद से पानी में घुले भारी तत्वों को अवशोषित किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस ऑब्जर्वेंट का इस्तेमाल एनर्जी रेस्टोरेशन के लिए भी किया जा सकेगा। इसे सोलर पैनल्स से जोडक़र घरों, सडक़ों, सार्वजनिक स्थलों को रोशन किया जा सकता है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ज्यादा उपयोगी साबित होगी, जहां पशुपालकों की बड़ी संख्या होने से गोबर आसानी से उपलब्ध है।

बताया गया कि फैक्ट्रियों और खदानों से निकलने वाले पानी में कैडमियम, क्रोमियम, लेड, निकेल, कॉपर, जिंक जैसे जितने भी हानिकारक तत्व और रसायन हैं, उन्हें इस तकनीक के जरिए आसानी से अलग किया जा सकता है। टेक्सटाइल, पेपर, पेंट सहित अन्य उद्योगों और फैक्ट्रियों से बड़ी मात्रा में निकलने वाला रासायनिक और अवशिष्ट जल पर्यावरण के लिए बड़ी समस्या है। गोबर में मौजूद फास्फोरस, नाइट्रोजन और कार्बन की मदद से फैक्ट्रियों के खतरनाक रसायनयुक्त पानी को शुद्ध करना संभव हो गया है। सबसे बड़ी बात यह कि यह तकनीक खर्च में भी किफायती है। इसके इस्तेमाल से पर्यावरण पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। प्रो. मिश्र के अनुसार यह रिसर्च प्रोजेक्ट ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘गोवर्धन योजना’ के उद्देश्यों के भी अनुकूल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार में 4 बच्चों के शव बरामद, नदी में डूबने से मौत की आशंका
Next: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.