Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • गर्लफ्रेंड की जमानत करवाने के लिए लूट लिया होटल, दो लोगों की ली जान
  • अंतरराष्ट्रीय

गर्लफ्रेंड की जमानत करवाने के लिए लूट लिया होटल, दो लोगों की ली जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
rns featured image new

अब शख्स को घातक इंजेक्शन से मिलेगी मौत की सजा

वॉशिंगटन। प्यार में लोग क्या-क्या नहीं करते। आजकल तो प्यार में लोगों एक-दूसरे के लिए आसमान से तारे भी तोडऩे की बातें करते हैं। लेकिन जो हम आपको खबर बताने जा रहे हैं उसे देख आप हैरान हो जाओगे। जी हां.. अमेरिका में एक शख्स ने गर्लफ्रेंड की जमानत के पैसे जुटाने के लिए होटल तक लूट लिया। और तो और दो लोगों की जान तक ले ली। अब उसे मौत की सजा सुनाई गई है। ओक्लाहोमा में इस शख्स को घातक इंजेक्शन से मौत की सजा दी जानी है। ये इस साल संयुक्त राज्य में मौत की सजा पाने वाला पहला कैदी है।

मामला 2001 का है। दोषी डोनाल्ड ग्रांट की उस वक्त 25 वर्ष थी। उसने कैद की गई प्रेमिका की जमानत राशि जुटाने के लिए एक होटल लूट लिया। लूट के दौरान उसने होटल के दो कर्मचारियों पर गोलियां चला दीं। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, इनमें से एक की तुरंत मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोहरी हत्या के मामले में डोनाल्ड को साल 2005 में मौत की सजा सुनाई गई थी।
तब से डोनाल्ड अपनी सजा के खिलाफ बौद्धिक कमियों का हवाला देते हुए ऊपरी अदालतों में अपील कर रहा था। एक ऑनलाइन पिटीशन में उसके वकीलों का दावा है कि अपने शराबी पिता से बचपन में हिंसक दुर्व्यवहार के कारण भ्रूण अल्कोहल सिंड्रोम और मस्तिष्क आघात से पीडि़त है। लिहाजा उसकी मानसिक हालत का ख्याल रखते हुए मौत की सजा को टाला जाना चाहिए।

दक्षिणी अमेरिकी राज्य ओक्लाहोमा ने 2015 में मृत्युदंड पर अस्थायी रोक लगा दी थी, लेकिन स्थगन को 2021 में हटा लिया गया था। इसके बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी डोनाल्ड की याचिका खारिज कर दी। जिसके बाद उसकी मौत की सजा की प्रक्रिया शुरू हो गई।
हाल के वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिवर्ष दिए जाने वाले मौत की सजा में गिरावट आई है। 23 अमेरिकी राज्यों में मृत्युदंड को समाप्त कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य-कैलिफोर्निया, ओरेगन और पेंसिल्वेनिया ने इसके इस्तेमाल पर फिलहाल अस्थायी रोक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Next: निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेपरलेस रूप में केंद्रीय बजट 2022-23 करेंगी पेश

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.