Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह में 32 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह में 32 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित

RNS INDIA NEWS 30/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में एक शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पी एस जंगपांगी, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ इंजीनियर विजय शंकर उप्रेती तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि पी एस जंगपांगी ने राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र समूह द्वारा आयोजित शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम की सराहना की एवं बताया कि इन छात्रवृत्तियों को प्राप्त कर विद्यार्थी अत्यधिक प्रेरित होंगे व यह उनके शैक्षणिक सुधार में भी सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि एवं जीआईसी अल्मोड़ा अलमुनाइ के सदस्य वरिष्ठ इंजीनियर विजय शंकर उप्रेती ने विद्यालय में हो रहे नवाचार एवं अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से और अधिक बड़े लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से उन्हें प्राप्त करने का आह्वान किया। शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र समूह के द्वारा चौथी बार इस तरह का आयोजन कर छात्रवृत्ति का वितरण किया जा रहा है उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति चयन हेतु विद्यालय के शिक्षकों की एक चयन समिति का गठन किया गया था एवं इस समिति ने सर्वोत्तम एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों का इस छात्रवृत्ति हेतु चयन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुसयूनि ने पूर्व छात्र समूह द्वारा किए गए प्रयासों की अत्यंत सरहना की एवं विद्यार्थियों से इससे लाभ लेने को कहा। विद्यालय की अध्यापक अभिभावक समिति की अध्यक्षा गंगा मेहरा ने विद्यालय का इस प्रकार की पहल करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय की शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति आख्या का वाचन किया। कार्यक्रम में 32 विद्यार्थियों को 54000 रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। कार्यक्रम में टीडी भट्ट डॉ निर्मल कुमार पंत, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद कुमार पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगड़वाल, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, भावना वर्मा, सुमन पाठक, मोनिका जोशी, योगिता तिवारी, विक्रम, हरीश चंद्र तिवारी एवं अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता संजय पांडे ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Next: ब्लैकलिस्ट फर्म देगी उत्तराखंड में रोजगार !

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.