Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी नाई में शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षक-छात्र हुए सम्मानित
  • अल्मोड़ा

जीआईसी नाई में शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षक-छात्र हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 05/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कॉलेज नाई में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश सिंह रावत और मुख्य अतिथि कुलदीप सिंह अल्मिया ने मां सरस्वती व डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में चाणक्य, द्रोणाचार्य, वशिष्ठ आदि गुरूओं का नामोल्लेख करते हुए गुरू के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि गुरू ही देश के भविष्य का निर्माता है। शिक्षक दिवस समारोह में सत्र 2022-23 में 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्व० रणजीत सिंह अल्मिया मेधावी विद्यार्थी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 12वीं में यह पुरस्कार सुमित कुमार को और 10वीं में दीपिका भंडारी को प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में दोनों छात्राओं को 2500-2500 रूपये की नकद धनराशि व स्मृति चिन्ह कुलदीप सिंह अल्मिया द्वारा प्रदान किये गए। सुमित कुमार का पुरस्कार उनके पिता गोविंद राम ने प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके द्वारा विद्यालय में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। समारोह का संचालन शिवानी भंडारी ने तथा संयोजन डॉ. पवनेश ठकुराठी ने किया। इस अवसर पर गणेश चंद्र शर्मा, विनोद कुमार आर्या, अंकित जोशी, अजरा परवीन, सोनम चन्याल, विनीता, कुसुमलता, चंदन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह आदि शिक्षकों, कर्मचारियों, अभिभावकों समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया विधानसभा कूच
Next: शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में हुआ ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • शादी का झांसा दे दुराचार के दोषी लेक्चरर को 10 साल की कैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.