Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया विधानसभा कूच
  • देहरादून

अतिथि शिक्षकों ने मांगों को लेकर किया विधानसभा कूच

RNS INDIA NEWS 05/09/2023
default featured image

देहरादून। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को शिक्षक दिवस पर अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच किया। इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत भी शिक्षकों को समर्थन देने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों की मांगें पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अतिथि शिक्षक पहले बन्नु स्कूल में एकत्रित हुए। यहां से सभी ने विधानसभा के लिए कूच किया। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। बैरीकेडिंग से करीब दो सौ मीटर पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने शिक्षकों से मुलाकात की और उन्हें अपना समर्थन दिया। इसके बाद वह बैरीकेडिंग तक शिक्षकों के साथ पैदल चले। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार को शिक्षकों की मांग पूरी करनी चाहिए और उन्हें उचित मानदेय देना चाहिए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के लिए सरकार स्थाई नीति बनाए और समस्त 3700 के आसपास शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति मिले। अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट में निर्णय हुआ था कि अतिथि शिक्षकों के पदों को रिक्त नही माना जाएगा। लेकिन इस पर कोई अमल नहीं हो पाया। जबकि सरकार ने इसे अपनी उपलब्धि बताया है। जिला प्रशासन और शासन के अधिकारियों और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के बीच मांगों को लेकर चार बजे के आसपास वार्ता हुई, जो विफल रही। इसके बाद शिक्षकों ने मौके पर ही डटे रहने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस होने के कारण उन्होंने शांतिपूर्वक अपनी मांगों को लेकर विधानसभा कूच करने का निर्णय लिया था। लकिन बुधवार को वह मांग पूरी नहीं होने का विरोध करेंगे। इस दौरान महामंत्री दौलत जगूड़ी, पुनीत पंत, उषा भट्ट, विजय पोखरियाल, विवेक यादव, विक्की रावत, आशीष जोशी, अजय कुमार भारद्वाज, दिनेश रावत, दिनेश लखेड़ा, सुंदर वर्मा, विनीता समेत विभिन्न जिलों से आए शिक्षक मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीआईसी हवालबाग के छात्रों ने सड़क सुरक्षा हेतु निकाली जागरूकता रैली
Next: जीआईसी नाई में शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षक-छात्र हुए सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.