Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, एआई आदि की दी जानकारी
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, एआई आदि की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब में भारत सरकार के नीति आयोग के अटल इन्नोवेशन मिशन के दिशा निर्देशों के क्रम में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग व ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के कुल 37 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य व एटीएल इंचार्ज डॉ. कपिल नयाल ने किया। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स व थ्री डी प्रिंटिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं हैंडस ऑन के माध्यम से विद्यार्थियों ने मशीनों का संचालन सीखा व कई मॉडल तैयार किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिल्ली से आए विशेषज्ञ इंजीनियर राहुल शर्मा ने विद्यार्थियों को विभिन्न सेंसर, थ्री डी प्रिंटर, डेस्कटॉप कटिंग सिस्टम एवं आर्डयूनो आधारित विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों द्वारा रेलवे ऑटोमेटिक क्रॉसिंग प्रोजेक्ट, 8 बाय 8 डिस्प्ले सिस्टम, मूविंग मैसेज डिस्प्ले आदि प्रोजेक्ट तैयार किए गए। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस विद्यार्थियों ने स्मोक डिटेकटर, ऑटोमेटिक टाइमर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट सहित कई प्रोजेक्टस तैयार किए। कार्यक्रम के अंतिम दिन ऑटोमेटिक डोर लॉक सिस्टम, ब्लाइंड स्टिक व ड्रोन तैयार किये। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षण में सबसे सक्रिय योगदान करने वाले चार विद्यार्थियों हिमांशु भट्ट, सुहानी बिष्ट, विनोद जोशी, सन्नी राजोरिया को पुरस्कृत किया गया। प्रशिक्षक इंजीनियर राहुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को उभारना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संजय पांडे, टीडी भट्ट, भगवत सिंह बगड़वाल ने सहयोग प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया और विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे इन प्रोजेक्ट्स की सहायता से जीवन में आने वाली छोटी-छोटी समस्याओं का हल निकालने का प्रयास करें। इस अवसर पर डॉ. निर्मल कुमार पंत, कमलेश जोशी, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकॉस्ट में विज्ञान और तकनीकी से रूबरू हुए विदेशी छात्र
Next: राशिफल 24 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.