Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय इण्टर कॉलेज हवालबाग में जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

राजकीय इण्टर कॉलेज हवालबाग में जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शचि शर्मा ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा कौशल किशोर शुक्ला के मार्गदर्शन में जनपद अल्मोड़ा में 01 सितम्बर से चलाए जा रहे रोड सुरक्षा व जागरूकता अभियान के क्रम में मंगलवार को राजकीय इण्टर कालेज हवालबाग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं को सड़क सुरक्षा के नियम, ओवर स्पीडिंग, लेन अनुशासन आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा, महिलाओं व बच्चों के अधिकारों, साईबर क्राइम, मानव तस्करी व अनैतिक तस्करी के दुष्प्रभाव, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, बाल मजदूरी, नागरिकों के संवैधानिक अधिकार व कर्तव्य, नशे के दुष्प्रभाव, स्वच्छता का महत्व, नालस पोर्टल, विभिन्न नालस योजनाएं, व्यावसायिक न्यायालय, अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों के अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता आदि विषयों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में एआरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ अखिलेख चौहान व यातायात निरीक्षक अयूब अली द्वारा यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा, मोटर वाहन अधिनियम के विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों विषयक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। शिविर में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, जैविक, अजैविक कूड़े के सम्बन्ध में बताया गया तथा अनुरोध किया गया कि वह सभी नदी-नौलों व अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को साफ रखने का अपने स्तर से प्रयास करें। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण द्वारा छात्र-छात्राओं व उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं से वार्ता की गयी तथा उनसे समस्याओं के बारे में पूछा गया व प्राधिकरण से प्राप्त हो सकने वाली सहायताओं के बारे में भी बताया गया। इस शिविर में राजकीय इण्टर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल , अध्यापक-अध्यापिकाएं, पराविधिक कार्यकर्ता एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को 01 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Next: अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बीएड की छात्रा की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.