Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

RNS INDIA NEWS 16/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार प्रातः विद्यालय परिसर से विकासखंड मुख्यालय तक प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने देशभक्ति से संबंधित विभिन्न नारे लगाए तथा विकासखंड मुख्यालय के मैदान में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मेरी माटी मेरा देश संबंधी प्रतिज्ञा ली। तत्पश्चात विद्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम हुआ। झंडा रोहण के पश्चात एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य परेड निकाली गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर ‘स्वतंत्रता दिवस’ विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारत के स्वाधीनता संघर्ष पर आधारित एक सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से संबंधित गीत, नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। कार्यक्रम में बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 कपिल नयाल ने देश की आज़ादी दिलाने में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह मुस्यूनी ने भारत की स्वतंत्रता में अपना योगदान करने वाले विभिन्न वीर जवानों को याद किया एवं बच्चों से उनसे प्रेरणा लेने को कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निर्मल कुमार पंत ने किया। इस अवसर पर संजय पांडे, टी डी भट्ट, दिनेश चंद्र पपनै, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, कविता जोशी, योगिता तिवारी, विक्रम चंद्र, संजय मेहता, हरीश तिवारी एवं मथुरा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य सूचना आयुक्त ने अल्मोड़ा नगरपालिका परिषद में पंजिकाओं का किया निरीक्षण
Next: खाद्य सुरक्षा विभाग ने हवालबाग ब्लॉक के गाँवों में की सैंपलिंग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.