Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी हवालबाग के छात्रों ने किया मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण
  • अल्मोड़ा

जीआईसी हवालबाग के छात्रों ने किया मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण

RNS INDIA NEWS 15/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज हवालबाग के स्टेंडर्ड क्लब के सदस्यों के दल ने शनिवार को अल्मोड़ा के स्यालीधार स्थित मानसखंड विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून के सहयोग से विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टेंडर्ड क्लब के मेंटर डा. कपिल नयाल के नेतृत्व में इस दल ने केंद्र में विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र का व्यवहारिक ज्ञान लिया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था। छात्रों ने मानसखंड विज्ञान केंद्र में जलवायु परिवर्तन, फन जोन, तारामंडल, आयुर्वेद विज्ञान समेत भौतिकी, रसायन और पर्यावरण विज्ञान से संबंधित प्रदर्शनी क्षेत्र का भ्रमण किया एवं नवीन जानकारियां प्राप्त कीं। इसके साथ ही केंद्र के वैज्ञानिकों ने नवीकरणीय ऊर्जा, रोबोटिकस व अंतरिक्ष विज्ञान जैसे विषयों पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से छात्रों को विज्ञान की विभिन्न अवधारणाओं को समझाया। विज्ञान केंद्र के सभागार में केंद्र के प्रभारी डॉ. नवीन चंद जोशी ने केंद्र में हो रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को विज्ञान केंद्र का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। भारतीय मानक ब्यूरो के रिसोर्स पर्सन दीपक पांडे ने मानसखंड विज्ञान केंद्र को बच्चों के लिए बेहद लाभकारी बताते हुए छात्र-छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी। भारतीय मानक ब्यूरो की रिसोर्स पर्सन नीतिका बिष्ट अग्रवाल ने भ्रमण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। छात्रों के इस दल के साथ विद्यालय के शिक्षक संजय पांडे, सुनीता बोरा व भावना वर्मा भी शामिल रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डबल इंजन सरकार करेगी जम्मू कश्मीर का कायाकल्प: महाराज
Next: मामूली विवाद में मजदूर के पेट में चाकू घोंपा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.