Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीआईसी अल्मोड़ा के पुरातन छात्रों ने शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के मेधावी छात्रों को दी 43 हजार की छात्रवृत्ति
  • अल्मोड़ा

जीआईसी अल्मोड़ा के पुरातन छात्रों ने शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह में राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग के मेधावी छात्रों को दी 43 हजार की छात्रवृत्ति

RNS INDIA NEWS 13/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-13 at 3.57.39 PM

अल्मोड़ा। आज राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र समूह द्वारा एक शैक्षणिक प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यापक -अभिभावक समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल थे। इस समारोह में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र -समूह द्वारा 25 निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों को कुल ₹43000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कक्षा 7 व 8 के 4 विद्यार्थियों को ₹1000 की कक्षा 9 व 10 के 6 विद्यार्थियों को ₹1500 की तथा कक्षा 11 व 12 के 15 विद्यार्थियों को रुपया 2000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर बोलते हुए पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र कांडपाल ने रा0इ0का0 अल्मोड़ा के पूर्व छात्र- समूह द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की एवं बच्चों से इससे प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 डी0डी0तिवारी ने पूर्व छात्र -समूह द्वारा किए गए प्रयासों को अनुकरणीय बताया तथा इसकी प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में जीवन में आगे बढ़ समाज में योगदान करने को कहा। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के प्रवक्ता व एटीएल इंचार्ज डॉ0 कपिल नयाल ने बताया की राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के पूर्व छात्र -समूह में कई देश व विदेश में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छात्रवृत्तियाँ प्रदान की हैं। इस हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में शिक्षक- शिक्षिकाओं की एक समिति बनाई गई जिन्होंने इन विद्यार्थियों का गहन परीक्षण के उपरांत चयन किया। गत वर्ष भी इस छात्र- समूह द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को लगभग एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वह पूर्व छात्र समूह के अन्य सदस्यों के संपर्क में हैं। पूर्व छात्र समूह द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की छात्रवृत्ति प्रदान करने की बात कही है। कार्यक्रम में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में डॉ0 कपिल नयाल, नवनीत कुमार पांडे, तारा दत्त भट्ट, बीएल यादव, दिनेश चंद्र पपनै, प्रदीप सलाल, निर्मल कुमार पंत, धन सिंह धौनी, कमलेश जोशी, भगवत बगड़वाल, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा, भावना वर्मा, मोनिका जोशी, संजय मेहता, विक्रम, पूरन सिंह नेगी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसानों ने वैज्ञानिकों से समस्याएं की साझा
Next: गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का करें सेवन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
IMG-20260625-WA0017
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
IMG-20260625-WA0016_11zon
  • अल्मोड़ा

टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
  • अफसर भाजपा के एजेंट की तरह कर रहे काम: विधायक मदन बिष्ट
  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.