Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घुटने के ऑपरेशन के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत
  • ऊधम सिंह नगर

घुटने के ऑपरेशन के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। शक्तिफार्म के युवक ने सितारगंज के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार, घुटने से स्क्रू निकालने के लिए ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के एक दिन बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद युवक का शरीर काला पड़ गया। परिजनों ने सितारगंज के निजी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 29 वर्षीय मुकेश मंडल पुत्र गौर मंडल निवासी रतनफार्म, शक्तिफार्म ने आठ वर्ष पूर्व हल्द्वानी निजी चिकित्सालय में सड़क हादसे में घुटने का ऑपरेशन कराया था। उस समय तीन स्क्रू से हड्डियों को कसा गया था। मुकेश के परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों सितारगंज के निजी चिकित्सालय में हड्डी रेग विशेषज्ञ से मुलाकात कर स्क्रू निकालने के बारे में वार्ता हुई। चिकित्सक ने एक्सरे व दूसरे टेस्ट करने के बाद 23 अप्रैल को ऑपरेशन कर घुटने से स्क्रू निकाल दिए थे। 24 अप्रैल को दोपहर में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। मुकेश के जीजा राकेश मजूमदार ने बताया कि घर जाने के बाद मुकेश की तबीयत खराब होने पर अस्पताल प्रबंधन से वार्ता हुई। उन्होंने इसे सामान्य बताया। एक घंटे में तबीयत बिगड़ने पर मुकेश को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ देर बाद अस्पताल प्रशासन ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुकेश को रुद्रपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मुकेश का शरीर काला पड़ गया था। गुरुवार को परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मुकेश ने एमबीए की डिग्री हासिल की थी। इन दिनों वह नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। उसका विवाह हो चुका था। परिवार में इकलौता पुत्र था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। मुकेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माता-पिता, पत्नी बेसुध हैं। एसआई सुरेंद्र बोरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मारपीट के आरोप में तीन पर केस
Next: राज्यपाल को दिया हेमकुंड यात्रा का निमंत्रण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.