Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गाजियाबाद के यात्रियों पर रेस्टोरेंट स्वामी ने किया कातिलाना हमला
  • हरिद्वार

गाजियाबाद के यात्रियों पर रेस्टोरेंट स्वामी ने किया कातिलाना हमला

RNS INDIA NEWS 18/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सप्तऋषि चौकी क्षेत्र के देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट में खाने के ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में गाजियाबाद (यूपी) के दो यात्रियों को बेरहमी से दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। सरिये से एक यात्री के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। यात्रियों ने भागकर किसी तरह जान बचाई। शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट संचालक, उसके कर्मचारियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। गाजियाबाद के गुरुनानक पुरा मोदी नगर निवासी हितेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जगदीश प्रसाद अपने दोस्त अंकित के साथ यहां गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। वे सप्तऋषि चौकी क्षेत्र के होटल वेदान्तम में ठहरे थे। शुक्रवार देर रात होटल से निकलकर देवगंगा फैमिली रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान खाने के ऑर्डर को लेकर रेस्टोरेंट स्वामी दीपक गुप्ता से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि रेस्टोरेंट स्वामी ने होटल कर्मचारी नितेश, सचिन समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर सरिया, लाठी-डंडे लेकर उन पर हमला बोल दिया। आरोप है कि रेस्टोरेंट स्वामी ने जान से मारने की बात कहते हुए सरिये से उसके सिर पर वार किया। यही नहीं उसके दोस्त पर भी हमला किया। सिर पर चोट लगने से लहूलुहान होने पर भी वह उसे पीटते रहे। जैसे तैसे दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों युवकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया, जहां हितेश के सिर में गहरा घाव होने के चलते 14 टांके आए हैं। इलाज के बाद शहर कोतवाली पहुंचे युवकों ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे विवि के विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों के इलाज में सहयोग करेगा जेपी हॉस्पिटल
Next: हरिद्वार में उमड़ी भीड़, हाईवे पर रेंग रेंगकर चले वाहन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.