Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
  • उत्तरकाशी

घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 04/07/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। ग्रामीण क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने के सरकारी दावे हकीकत से काफी दूर हैं। मोरी विकासखंड की ग्राम पंचायत पोखरी आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। इसका खामियाजा गांव के बीमारों, गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों को उठाना पड़ रहा है।बीते शुक्रवार को पोखरी निवासी 35 वर्षीय संगीता पत्नी चैन सिंह, खेत में काम करते समय पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। गांव तक सड़क नहीं होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें चार किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। वहां से वाहन से पहले नैटवाड़ और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी ले जाया गया।प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उपजिला चिकित्सालय पुरोला रेफर किया गया। ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि गांव में हर आपात स्थिति में मरीजों को चार किलोमीटर पैदल पीठ पर उठाकर सड़क तक लाना पड़ता है। कई बार सड़क पर भी वाहन नहीं मिलता तब मरीजों को नैटवाड़ तक खच्चरों या पीठ के सहारे ले जाना पड़ता है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के सहायक अभियंता सुभाष दोरियाल ने बताया कि पोखरी मोटर मार्ग का सर्वे पूरा हो चुका है। फिलहाल वन स्वीकृति और डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद टेंडर जारी किए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
Next: डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

मां राजराजेश्वरी व बाणासुर महाराज 80 साल बाद यमुनोत्री-गंगोत्री पहुंचे

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.