Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आईटीबीपी जवानों ने घायल महिला के इलाज को 15 घंटे पैदल चलकर पूरा किया 40 किमी का सफर
  • पिथौरागढ़

आईटीबीपी जवानों ने घायल महिला के इलाज को 15 घंटे पैदल चलकर पूरा किया 40 किमी का सफर

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
02 (7)

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण स्थिति असामान्य हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर किसी की तबीयत खराब हो जाने की स्थिति में उसके इलाज के लिए अस्पताल तक जाने में तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। दूरदराज के गांवों में स्थिति ज्यादा खराब है। जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि कठिन रास्तों को पार करते हुए आईटीबीपी के जवान एक घायल महिला को इलाज के लिए ले जा रहे हैं। यहां एक महिला घायल हो गई थी, जिसके इलाज के लिए आईटीबीपी के जवानों ने मुनस्यारी तक का सफर पैदल चलकर पूरा किया। रास्ते में पहाड़, उफनाई नदी और नाले के अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्र भी पड़े। आईटीबीपी जवानों की टीम ने महिला को स्ट्रेचर पर लेकर 40 किलो मीटर का सफर 15 घंटे में पैदल चलकर पूरा किया। कठिनाइयों को पार करते हुए जवान महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। उत्तराखंड में हो रही बारिश से सडक़ों को खोलने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। राज्य भर में 210 सडक़ें अभी भी बंद चल रही हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया कि राज्य में लोनिवि की 104 जिबकि पीएमजीएसवाई की 106 सडक़ें बंद चल रही हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्ग, सात राज्य मार्ग जबकि आठ जिला मार्ग बंद चल रहे हैं। सडक़ों को खोलने के लिए 305 जेसीबी और पोकलैंड मशीनों को लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस वर्ष नहीं लगेगा सातूं-आठूं पर्व का मेला
Next: मोस्टमानो मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.