Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पत्नी ने चाकू से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; तड़प-तड़प कर मौत
  • राष्ट्रीय

घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, पत्नी ने चाकू से काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट; तड़प-तड़प कर मौत

RNS INDIA NEWS 16/03/2025
rns featured image new

हाजीपुर ,16 मार्च(आरएनएस)। बिहार में लालगंज के करताहा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवान भटौली पंचायत के भटौली गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी ने धारदार चाकू से अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया, जिससे तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, भटौली निवासी मिथिलेश पासवान और उनकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर प्रियंका देवी ने धारदार चाकू से मिथिलेश पासवान पर हमला कर दिया और उनके प्राइवेट पार्ट को काट डाला।
मारपीट की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल मिथिलेश पासवान को आनन-फानन में लालगंज रेफरल अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही करताहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी प्रियंका देवी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक मिथिलेश पासवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नरेंद्रनगर में कार दुर्घटना में दो घायल
Next: केदारनाथ में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी भाजपा विधायक के बयान पर सियासी हंगामा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.