Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • घरेलू विवाद के दौरान महिला पर दराती से हमले का आरोप
  • अल्मोड़ा

घरेलू विवाद के दौरान महिला पर दराती से हमले का आरोप

RNS INDIA NEWS 22/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। थाना लमगड़ा क्षेत्र के ग्राम सत्यूं में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला पर दराती से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है और अस्पताल में उसके सिर पर आठ टांके लगाए गए हैं। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। ग्राम सत्यूं निवासी राम सिंह पुत्र मोहन सिंह ने थाना लमगड़ा में दी तहरीर में बताया कि वह हरियाणा में नौकरी करते हैं और उनकी पत्नी लक्षीमा देवी गांव में रहती हैं। तहरीर के अनुसार 19 जनवरी 2026 की शाम करीब 3 बजकर 50 मिनट पर उनकी बकरी का बच्चा पड़ोस में रहने वाली नंदी देवी पत्नी देब सिंह के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर नंदी देवी और लक्षीमा देवी के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान नंदी देवी ने गुस्से में आकर दराती से लक्षीमा देवी के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सिर पर आठ टांके लगाए। राम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह हरियाणा से गांव पहुंचे और अपनी पत्नी के उपचार के बाद थाना लमगड़ा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 जनवरी
Next: भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

Related Post

IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.