Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • घर से रवाना होने वाली थी बारात, तभी लगातार फटे सिलेंडर- 5 लोगों की दर्दनाक मौत
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

घर से रवाना होने वाली थी बारात, तभी लगातार फटे सिलेंडर- 5 लोगों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

जोधपुर (आरएनएस)। जोधपुर जिले में शादी समारोह में पांच गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दूल्हे और उसके माता-पिता सहित कई लोग झुलस गए। वहीं, 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल हैं। तकरीबन 42 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। वहीं, सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, 35 से ज्यादा लोग 60 फीसदी और 11 लोग 80 से 90 फीसदी झुलस गए।
दरअसल, शादी समारोह के दौरान अचानक गैस का सिलेंडर फट गया, जिसके बाद में घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई है। टेंट में मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
ये घटना जिले के शेरगढ़ में भूंगरा गांव की है। वहीं,घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास के टैंकरों से आग को बुझाने की कोशिश की गई। साथ ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची है। जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की झुलसने से मौत हो गई, तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं । बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं। सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई। फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शेरगढ़ के भूंगरा गांव के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की गुरुवार यानि कि आज शादी का कार्यक्रम था। जहां दोपहर को बारात रवाना होनी थी, उससे पहले सभी शादी के पंडाल में एकत्र थे। इस दौरान हलवाइयों के पास लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ। कुल पांच सिलेंडर फटने की जानकारी आई है। इससे मौके पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग जो भोजन कर रहे थे वे पांडाल में आग लगने से झूलस गए।
इनमें सगतसिंह और उसका दूल्हा बेटा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं। सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई। फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है। वहीं, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।
इस घटना का संज्ञान लेते हुए सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर में विवाह कार्यक्रम में आग लगने की घटना को लेकर जिला कलेक्टर से बातचीत कर निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी घायलों को समुचित इलाज के लिए सुनिश्चित किया जाएगा।
मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सीएम गहलोत ने जोधपुर के कलेक्टर किसी भी प्रकार की लापरलाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। इस घटना को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर और एसपी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों का हालचाल ले रहे हैं।/

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती का निजी वीडियो बनाने, ब्लैकमेल करने के आरोप में बेंगलुरु का युवक गिरफ्तार
Next: सहारा चीफ सुब्रत राय पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, 12 थानों की पुलिस पहुंची गोमतीनगर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.