Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बुजुर्ग कर्नल को घर पर रखे केयर टेकर के परिवार ने ही लगाया 4.20 लाख का चूना
  • देहरादून

बुजुर्ग कर्नल को घर पर रखे केयर टेकर के परिवार ने ही लगाया 4.20 लाख का चूना

RNS INDIA NEWS 25/04/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। सेना से रिटायर बुजुर्ग कर्नल ने घर में कामकाज के लिए जिस महिला के परिवार को रखा उसने ही 4.20 लाख रुपए का चूना लगा दिया। आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान के लिए कर्नल के पेंशन खाते से कई ई वॉलेट जोड़ लिए। इनके जरिए रकम ट्रांसफर की गई। बुजुर्ग कर्नल का बेटा भी सेना में कर्नल है और हाल में हिमाचल प्रदेश में तैनात है। उन्होंने आरोपियों का फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। मामले में क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ क्लेमनटाउन दीपक धारीवाल ने बताया कि सेना से रिटायर कर्नल सुरेश चंद त्यागी सी-22 टर्नर रोड पर रहते हैं। उनकी उम्र करीब 83 वर्ष है। वह मोबाइल को ई वालेट आदि ठीक से नहीं चला पाते हैं। घर में कामकाज के लिए अनीता देवी को रखा हुआ। अनीता का परिवार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। आरोप है कि अनीता संग मिल उसके पति कन्हैया रावत और बेटे अखिलेश रावत ने बुजुर्ग कर्नल को वर्ष 2021 में कहा कि वह अपने बिल आदि के भुगतान ई वॉलेट एप के जरिए कर सकते हैं। आरोप है कि इसके बाद दो ई वॉलेट एप कर्नल के मोबाइल में डाल दी और एक एप चोरी से अखिलेश ने अपने मोबाइल में डाल ली। अखिलेश ने अपने मोबाइल में डाली एप में भी कर्नल का खाता लिंक कर लिया। आरोप है कि इनके जरिए आरोपियों ने तीन साल में बुजुर्ग कर्नल के खाते से 4.20 लाख रुपए अपने निजी उपयोग के लिए ट्रांसफर कर लिए। बुजुर्ग के बेटे कर्नल सुनील त्यागी हाल में हिमाचल प्रदेश में तैनात हैं। उन्होंने पिता के खाते की ट्रांजेक्शन देखी तो केयर टेकर परिवार का फर्जीवाड़ा पकड़ लिया। एसओ दीपक धारीवाल ने धोखाधड़ी के इस केस में आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी में हिमाचल का दबदबा
Next: देश की महिलाओं को आरक्षण सिर्फ मोदी ने दिलाया: धामी

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.