Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा
  • देहरादून

घर में घुसकर महिला से मारपीट, पांच लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र के खादर में पांच लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी भी की और महिला के परिवार के अन्य लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि शबनम पत्नी रहमान निवासी खादर पुल नंबर एक विकासनगर ने तहरीर दी है। बताया कि 25 जनवरी को वह अपने घर पर अकेली थीं। इस दौरान समीर, मोनिश, रिहान पुत्र मुमताज, सज्जाद, मुमताज पुत्रगण अली अहमद व उनके परिवार के कुछ अन्य लोग उनके घर में जबरदस्ती घुस गए। इसके बाद उन्होंने लाठी, डंडों, लोहे के फावड़े से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उसके सिर, छाती, गर्दन और शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आई हैं। बताया कि आरोपी रिहान ने छेड़छाड़ भी की। तहरीर में आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी फोन पर वीडियो बना रही थी तो आरोपी उसके पीछे भागे। उसने किसी तरह से दरवाजा बंद किया। चिल्लाने पर जब परिवार के सदस्य पहुंचे तो आरोपी उसे अधमरा कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवदार के स्लीपर मिलने के प्रकरण की जांच शुरू
Next: एक हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.