Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
  • ऊधम सिंह नगर

घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

RNS INDIA NEWS 11/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने गमछे से बने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधाकांतपुर निवासी अभिषेक सरदार (18) पुत्र नारायण सरदार ने शुक्रवार की शाम अपने घर में कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर गमछा से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। चार बजे के करीब पड़ोस के एक युवक ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद देखा तो उसने अभिषेक को काफी आवाज दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को बुला लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो अभिषेक कमरे में छत पर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। देर शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त उसके पिता शक्तिफार्म गए हुए थे। मां मजदूरी करने गई थी। अभिषेक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है अभिषेक सिडकुल में काम करता था कुछ दिनों से घर पर है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया। सीओ पंतनगर अमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती ने डॉक्टर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Next: बिना मान्यता चल रहे स्कूल को बंद करने का नोटिस किया चस्पा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.