Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • घर में घुसकर कोरोना संक्रमित युवती से नाबालिगों ने किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार
  • मध्य प्रदेश

घर में घुसकर कोरोना संक्रमित युवती से नाबालिगों ने किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

इंदौर (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में चोरी की नीयत से आधी रात को एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवती से गैंगरेप किया। यह पीडि़त युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी। इसके बाद बदमाश 50 हजार की नकदी और 2 मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं। पीडि़ता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। युवती ने उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए। इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। कोरोना से कमजोरी के कारण युवती उनका विरोध नहीं कर पाई। पीडि़ता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर रहा। सुबह उजाला होने के बाद भाग निकला।
इंदौर के लसूडिय़ा थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में गुरुवार देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने युवती का मेडिकल करवाया। युवती के बयान के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को ढूंढने में मुखबिरों की भी मदद ली। इसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि नाबालिग हैं। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है, जो युवती के पड़ोस में रहता था। उसने युवती को अकेला देखकर यह योजना बनाई थी। दीपक अभी फरार है। दीपक पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। वह 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट: ग्राम प्रधान बमनपुरी ने निभाई जिम्मेदारी, गांव को कराया सैनिटाइज
Next: सिपाही ने पत्नी और बच्चों का गला रेत की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.