Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • घर के अंदर सोई महिला पर गुलदार ने किया हमला
  • चमोली

घर के अंदर सोई महिला पर गुलदार ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 10/08/2020
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे मलेथा गांव में तीन दिन पहले 35 वर्षीय युवती को मारने के बाद मलेथा के ही निकटवर्ती बडोला गांव में गुलदार ने फिर घर के अंदर सोई 43 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। जिसमें महिला के पांव की उंगली पर नाखून की खरोंचे आई हैं। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला के पांव को घसीट कर बाहर लाने का प्रयास कर रहा था। इस घटना से क्षेत्र में गुलदार की भारी दहशत हो गई है। लोगों ने तत्काल गुलदार को ढेर करने की मांग की है। इधर ,मलेथा में वन विभाग की ओर से शिकारी जॉय हुकील व उनकी टीम को तैनात कर दिया गया है। रविवार व सोमवार को टीम ने गुलदार के वास स्थल को लेकर गहन जानकारी जुटाई। सोमवार को वन विभाग की टीम भी लगातार गश्त में लगी रही। क्षेत्र में बढ़ रही गुलदार की धमक से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उक्रांद नेता गणेश भट्ट ने कहा कि बगवान व भरपूर पट्टी में भी गुलदार सक्रिय है। बगवान भल्लेगांव में रविवार को गुलदार ने एक मवेशी को अपना निवाला बना दिया। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में सक्रिय गुलदारों को पिंजरे में पकडक़र लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी कीर्तिनगर अखिलेश भट्ट ने बताया कि मलेथा में सक्रिय गुलदार से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाया गया है। साथ ही शूटर जॉय हुकील व उनकी टीम भी तैनात है। उन्होंने कहा रविवार को रात तीन बजे के करीब बडोला में घर के अंदर सोई महिला पर गुलदार का हमला हुआ है। जिसमें महिला के पैर की उंगली में नाखून से खरोंचे आई हैं। कहा पूरे क्षेत्र की वन विभाग की टीम द्वारा रेकी की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.