Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • घर का ताला खुलवाकर बुजुर्ग पिता को दिलाया कब्जा
  • हरिद्वार

घर का ताला खुलवाकर बुजुर्ग पिता को दिलाया कब्जा

RNS INDIA NEWS 31/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार में एसडीएम कोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार मधुकर जैन के साथ प्रशासन और पुलिस टीम ने बुजुर्ग को बहादराबाद में बंद मकान का ताला खुलवाकर कब्जा दिला दिया। एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद भी बेटे ने पिता को मकान पर कब्जा नहीं दिया था। जिसके बाद एसडीएम पूरण सिंह राणा ने नायब तहसीलदार को पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर कब्जा दिलाने के आदेश दिए थे।
पुलिस-प्रशासन की टीम ने बुजुर्ग रमेशचंद जायसवाल को मकान पर कब्जा दिलाया। रमेशचंद ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण और कल्याण अधिनियम के तहत एसडीएम कोर्ट में गुहार लगा कर बताया था कि बेटे पंकज जायसवाल ने उसे मकान से निकाल दिया है। मकान रमेशचंद के नाम है। मामले की सुनवाई करते हुए नवंबर माह में एसडीएम ने बेटे को मकान सहित विभिन्न सम्पत्तियों से बेदखल कर दिया था। रमेशचंद को मकान का कब्जा देने के आदेश दिए थे। आदेश के बावजूद रमेशचंद को कब्जा न मिलने पर, एसडीएम ने नायब तहसीलदार को कब्जा दिलाने के आदेश दिए। ताला खुलवाकर मकान पर बुजुर्ग को कब्जा दिला दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुस्लिम फंड मामले में खुले कई राज
Next: नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से 2 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.