Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली में गुलदार से बचाव को ग्राम स्तर पर बनेंगी समितियां
  • टिहरी

घनसाली में गुलदार से बचाव को ग्राम स्तर पर बनेंगी समितियां

RNS INDIA NEWS 25/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की अध्यक्षता में गुलदार के हमले के बचाव को लेकर गुरुवार को घनसाली में हुई बैठक में ग्राम स्तर पर समितियों का गठन करने पर सहमति बनी। तय किया गया कि जल्द ही समिति बनाकर सदस्यों के नाम घोषित किए जाएंगे। समिति अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान भी चलाएगी। एसडीएम अपूर्वा सिंह ने मानव-गुलदार संघर्ष की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए बताया कि गुलदार से बचाव के लिए ग्राम स्तर पर बनने वाली समिति में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रहरी, स्वयं सहायता समूह की एक महिला और युवक मंगल दल के सदस्य शामिल किए जाएंगे। समिति के माध्यम से गांव में झाड़ी कटान का कार्य वार्ड स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान को गांव के अंधेरे वाले स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए, जहां स्ट्रीट लाइट लगाई जा सके। कोने वाले घरों के निवासियों को टॉर्च भी उपलब्ध करवाई जाएगी। वन विभाग के साथ मिलकर गांव-गांव सघन जन जागरुकता अभियान चलाते हुए ग्रामीणों को किसी भी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक में अचानक जंगली जानवर से सामना होने पर उसकी नजर से नजर न मिलाने, जानवरों को अनावश्यक परेशान न करने, उनकी ओर पत्थर न फेंकने, रोजमर्रा के कार्यों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को समूह में आवागमन करने जैसे सुझाव भी दिए गए। एडीएम ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से मानव-गुलदार संघर्ष को रेखांकित कर इसे ग्राम प्रधानों के व्हाट्सएप ग्रुपों में साझा करने को कहा। इस मौके पर बीडीओ अर्जुन सिंह रावत, नायब तहसीलदार बिरम सिंह, महेशा शाह, थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल, भिलंगना रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल, बालगंगा प्रदीप चौहान, प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंडी से कंगना रनौत की सांसदी को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, नोटिस जारी कर सांसद से मांगा जवाब
Next: खतरे के निशान के नजदीक बही यमुना,  अलर्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.