Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • घनसाली में गोशाला निर्माण का विरोध
  • टिहरी

घनसाली में गोशाला निर्माण का विरोध

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। घनसाली की नगर पंचायत चमियाला के वार्ड-6 के श्रीकोट में नगर पंचायत की ओर से गोशाला निर्माण का वार्ड के लोगों ने विरोध जताया है। लोगों ने मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि यह गांव के लोगों का एकमात्र सार्वजनिक स्थान है, जहां पर विभिन्न बैठकें व धार्मिक अनुष्ठान की गतिविधियां संचालित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त गांव में कोई अन्य स्थान उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उक्त भूमि के पास पशुओं के नहलाने के लिए चहल भी है तथा पीपल का भी पेड़ है। जिसके नीचे ग्रामीण पूजा-पाठ व अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करते है। इस संबंध में नगर पंचायत की बोर्ड बैठक व वार्ड के लोगों ने 27 अप्रैल व 9 नवम्बर 2023 को आपत्ति उपजिलाधिकारी को भेजी, लेकिन नगर पंचायत के ईओ ने जबरन उक्त स्थान पर गोशाला निर्माण की टेंडर की विज्ञप्ति जारी किया है। जिसका वार्ड के समस्त नागरिक विरोध कर धरना प्रदर्शन के लिए वाद्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालो में हुकम सिंह रावत, भगवान सिंह, रमेश रावत, पूरण सिंह रावत, प्रताप सिंह राणा, दर्शन सिंह राणा, राजेश नेगी, गब्बर सिंह महर, वीरेंद्र राणा, मदन सिंह रावत आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मसूरी में मोबाइल दुकान से मोबाइल और नगदी चोरी
Next: सीएम ने की उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए अभियान की शुरूआत

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.