Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जीजीआईसी बाड़ेछीना में हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित
  • अल्मोड़ा

जीजीआईसी बाड़ेछीना में हुआ ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता आयोजित

RNS INDIA NEWS 10/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विकासखंड भैंसियाछाना की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला ने छात्र छात्राओं को मोटे अनाजों के महत्व के विषय में जानकारी देते हुए विज्ञान का हमारे जीवन में महत्व बताया। इस प्रतियोगिता में विकासखंड भैंसियाछाना के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना की कुमारी गीता सुप्याल ने प्रथम स्थान तथा इसी विद्यालय की कुमारी समृद्धि कार्की ने द्वितीय स्थान तथा सरस्वती शिशु मिशन स्कूल नौगांव रीठगाड की कुमारी तृप्ति चम्याल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पंत द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक विज्ञान समन्वयक नवीन चंद्र उपाध्याय, सह विज्ञान समन्वयक किशोर थापा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना की प्रधानाचार्या प्रीति पंत, विज्ञान शिक्षिकाएं तनुप्रिया खुल्बे, आशा भट्ट, रेखा मेहता, शैलजा नयाल, कमला बिष्ट, शिप्रा बिष्ट, पुष्पा भट्ट, किरण पाटनी, ममता भट्ट, प्रियंका, भावना बिष्ट, हेमा पटवाल तथा मुख्य अतिथि अभिभावक संघ अध्यक्ष वीना चम्याल उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने रानीधारा क्षेत्र में सीवेज कार्यों का किया निरीक्षण
Next: 11 अगस्त को अल्मोड़ा नगर में शुरू होगी दूसरी सिटी बस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.